फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेरागाड़ में सीमेंट की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद

Tue, 18 Jul 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पांखू क्षेत्र के बैरा जुब्बर-बौगाड़ सड़क में क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। पांखू के बैरा जुब्बर से बौंगाड़ के लिए जाने वाली सड़क पर सेरा गाड़ के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से बौंगाड़, बोकलकट्टा, फल्यांटी, बसैत, बंतोली, सेराखान, जड़िया, तोराथल, खोलागांव सहित कई गांवों का संपर्क कट गया है। बौंगाड़ निवासी दीपक कार्की का कहना है कि पिछले साल बरसात में ये पुलिया ध्वस्त हो गई थी। इसका निर्माण इसी जून में छह लाख रुपये की लागत से किया गया था। पुलिया में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने के कारण ही यह क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई से यहां पर पुल का निर्माण करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें