फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से नहीं आया पानी

Tue, 18 Sep 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जल संस्थान कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के जीआईसी रोड, जगदंबा कॉलोनी, सरस्वती विहार में पांच दिनों से पानी नहीं आया है। इससे गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। लोगों ने नगर के लिए कई पेयजल योजना होने के बावजूद जल संकट के लिए विभाग की अक्षमता बताया। कहा कि जल संकट दूर न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में जल संस्थान पहुंचे लोगों ने अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना का घेराव किया। कहा कि नगर के लिए आंवलाघाट, घाट, रई, भिलौत आदि योजना होने के बावजूद जल संकट विभाग की अक्षमता को प्रदर्शित करता है। जीआईसी रोड निवासी निशिद उप्रेती ने कहा कि जीआईसी लाइन क्षेत्र में पांच दिनों से पानी नहीं आया है। विभाग टैंक में पर्याप्त पानी होने की बात करता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा पेयजल संकटग्रस्त इलाकों के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए। प्रदर्शन में कमलेश पांडेय, दीप चंद्र जोशी, हयात गिरी, परिचित जोशी, मोहित जोशी, नीरज जोशी, शंकर लाल, धीरज, जतिन पांडेय, गौरव, प्रयागराज आदि थे। अधिशासी अभियंता सक्सेना ने कहा कि पेयजल किल्लत वाले इलाकों में आठ नए टैंकों का निर्माण होना है। बजट मिलते ही टैंकों का निर्माण किया जाएगा। पेयजल किल्लत को दूर किया जाएगा।  
विज्ञापन


मदकोट के गांवों में भी पेयजल संकट
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के मदकोट के साथ ही धापा, पापड़ी, बिर्थी में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। मदकोट में लोग वाहनों के जरिये पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। एक-दो जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से जल संकट गहराया है। योजनाएं क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। लोगों ने योजनाओं की मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें