पिथौरागढ़। मेलडुंगरी के लोधियागैर के ग्रामीणों ने पेयजल योजना की जांच करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पेयजल योजना के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। इस कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। शुक्रवार को लोग बिण के कनिष्ठ प्रमुख रोहित खोलिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना 2021-22 में योजना बनाई गई थी। इस योजना से लोधियागैर में दो माह भी पानी नहीं आया। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने योजना की जांच करने की मांग की है। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद