फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कई हिस्सों में पेयजल संकट

Wed, 11 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पेयजल समस्या हल होने के बजाए ज्यादा बिगड़ गई है। घाट पंपिंग योजना का पानी सरयू में सिल्ट आने के कारण लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। इस कारण कई इलाकों में दो दिन से पेयजल सप्लाई चरमरा गई है। जल संस्थान ने बुधवार को ज्यादा संकटग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा। कहा गया कि अब पंपों के आसपास जमा सिल्ट हटाने का काम किया जा रहा है। एक-दो दिन में सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस समय ठुलीगाड़ पंपिंग योजना का ही पानी नगर में पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि सिल्ट आने से पंप बंद करने पड़े थे। अब नदी में सिल्ट कम हो गई है। गुरुवार से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस बीच नगर के घंटाकरण, खड़कोट, सेरा, लुंठ्यूड़ा में पेयजल को लेकर लोग परेशान रहे। मंगलवार को इन मोहल्लों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। बुधवार को भी नाममात्र की सप्लाई हुई।

बेड़ीनाग में नहीं सुधरे हालात
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में पेयजल का संकट अभी हल होने वाला नहीं है। नगर क्षेत्र में जल संस्थान टैंकर और पिकअप वाहन से पानी बांट तो रहा है लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जल संस्थान के पास इतने संसाधन और स्टाफ भी नहीं है कि पूरे नगर के लिए एक साथ पानी की सप्लाई की जाए। गोरघटिया पंपिंग योजना से नाममात्र का पानी मिल पा रहा है, जबकि झलतोला पेयजल योजना का स्रोत पूरी तरह सूख गया है। नगर के आसपास के सभी स्रोत एक माह पहले ही सूख गए थे। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पेयजल सप्लाई की स्थिति सामान्य नहीं है। कोशिश की जा रही है कि लोगों को रोज पानी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें