फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 100 रुपये में 70 लीटर पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं बुंगली वासी

Fri, 04 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गर्मी की शुरुआत में बेलपट्टी के दूरस्थ गांव बुंगली के 325 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के लिए कोई योजना न होने से ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे हैं। दाडूगाड़, फालगाड़ और धुनघाट से घोड़े और खच्चरों से ढोया जाने वाला पानी ग्रामीण 100 रुपये में 70 लीटर के हिसाब से खरीद कर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेलपट्टी के बुंगली गांव में वर्षों पुरानी योजना से सिर्फ 25 परिवारों को ही पेयजल संयोजन दिए गए हैं। इनसे भी हर रोज प्रति परिवार 80 लीटर ही पानी दिया जा रहा है। इस गांव के लोग लंबे समय से पेयजल किल्लत से परेशान हैं।
लछिमा देवी, हेमा देवी, विमला देवी, दीपा देवी, सुनीता देवी, दिवान सिंह, नारायण सिंह, केदार राम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बेलपट्टी पंपिंग योजना से उनके घरों में पर्याप्त पानी पहुंचाने के दावे किए गए थे जो अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन इनमें पानी नहीं पहुंचने से वे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन


किसी समारोह से पहले वाहन बुक कर करना पड़ता है पानी का इंतजाम
गंगोलीहाट। बुंगली गांव में पानी न होने से पूजा, विवाह सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न कराना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा, विवाह के लिए दो से तीन हजार रुपये में वाहन बुक करना पड़ता है। कई लोग पानी की कमी के चलते सीमित तरीके से इन कार्यक्रमों को संपन्न कराते हैं। मेहमानों को बुलाने से परहेज करना उनकी मजबूरी बन गया है। संवाद
-बेलपट्टी पंपिंग योजना का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही योजना से जलापूर्ति होगी। योजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिलेगा। - रितेश भट्ट, जेई, जल निगम, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें