फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर गए

Tue, 15 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलित पेयजल निगम के कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों, अधिकारियों और इंजीनियरों की हड़ताल का असर पेयजल निगम की सभी निर्माणाधीन योजनाओं पर पड़ेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सभी कर्मचारी मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्र हुए और प्रांतीय कार्यकारिणी से मिले निर्देश की जानकारी देते हुए कहा गया कि आज से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी गई है। जल निगम के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। गंगोलीहाट और डीडीहाट डिवीजन में भी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सभा की अध्यक्षता एलएम कर्नाटक ने और संचालन उमेद सिंह बिष्ट ने किया। सभा में जीबी पाटनी, जीएस चौहान, राजीव सैनी, जीएस गुंज्याल, भैरव गिरी, अविनाश चंद, गिरीश जोशी, बीडी नियोलिया, मोहन पाठक, आरके कांडपाल, मनोहर पाठक, गोपाल जोशी, उमेश उप्रेती, भूपेंद्र सिंह, एनके कापड़ी, भावना भट्ट, कलावती आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें