फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छात्रा से मारपीट और छेड़खानी का आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने एक आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। चौकीदार के हमले में छात्रा के पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

बीते दिनों एक महिला ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ स्कूल में कार्यरत चौकीदार महेश प्रसाद ने छेड़खानी की और उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर एसपी रेखा यादव के निर्देश पर कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपी चौकीदार महेश प्रसाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/351(3)/118(1) और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
बुधवार को थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी महेश प्रसाद निवासी महोली रीमा पचार जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इन दिनों निलंबित चल रहा है। सीओ परवेज अली ने बताया कि इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक बबीता टम्टा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता को सीडब्लूसी के सामने पेश कर काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें