फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाया था स्मार्ट फोन, मिली मूर्तियां

Fri, 22 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमौड़ मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को पार्सल में स्मार्ट फोन की जगह दो तीन छोटी-छोटी मूर्तियां मिली हैं। उसने पार्सल रिसीव करने के लिए 3100 रुपये की राशि जमा की। युवक मनोज ने बताया कि उसके पास मोबाइल सेट बनाने वाली कंपनी का करीब 15 दिन पहले फोन आया था। फोन करने वाले ने युवक को बताया कि इस समय स्मार्ट फोन में छूट की स्कीम चल रही है। 12500 रुपये वाला सेट 3100 रुपये में मिल जाएगा। लालच में आकर युवक ने तत्काल आर्डर कर दिया। अब तक वह पार्सल आने के इंतजार में था। आज जैसे ही उसने पार्सल खोला तो आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। यह पार्सल दिल्ली के रोहणी से टेले टेन नाम की कंपनी ने भेजा था। युवक को पार्सल में छोटी-छोटी अल्युमिनियम की मूर्तियां मिली हैं। यह बात अलग है कि पैकिंग बहुत बेहतरीन कर रखी है। पैकिंग को बाहर से देखने में ऐसा लग रहा था कि जैसे वह स्मार्ट फोन का ही पैकेट हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें