पिथौरागढ़। पुलिस ने महिला को आपत्तिजनक वीडियो भेजने के मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि 20 दिसंबर 2022 को नगर की एक महिला ने खटीमा निवासी राजू बोरा पर मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।
आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तब से आरोपी के खिलाफ न्यायालय में वाद चल रहा है। बार-बार समन भेजने के बाद भी न्यायालय में पेश न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने वारंटी को बानूसी, यूएसनगर से गिरफ्तार किया। कहा आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की गई।