फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो किमी सड़क अधूरी छोड़ने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 31 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-रीठा रैतोली-मुवानी मोटर मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से का निर्माण अधूरा छोड़े जाने से रामगंगा घाटी के ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि बेड़ीनाग के अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडे को ज्ञापन सौंपकर सड़क का शेष कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य रुकने से रामगंगा घाटी की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का अवशेष कार्य पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में खजान चंद्र गुड्डू, दिगरा मुवानी के उपप्रधान सोभन सिंह कार्की, मनोज भंडारी, कमलदीप बिष्ट, संजय भट्ट, जीतेश खनका, अमित रावत, मनोज कठायत, हरीश बोरा और राम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें