फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नगरोड़ा की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगरोड़ा में महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज नगरोड़ा की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां बचाओ, शिशु बचाओ अभियान के तहत नगरोड़ा गांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वो लंबे समय से जिला महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। महिलाओं ने कहा सरकार की लापरवाह के कारण यहां के चिकित्सक सीमित संसाधनों में रोगियों का उपचार करने को मजबूर हैं। जिस कारण यहां महिलाओं और शिशुओं की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चिकित्सकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है।
ये रहे शामिल
पार्वती देवी, भागीरथी देवी, लीला देवी, जयंती देवी, रेखा देवी, धौली देवी, आनंदी देवी, विमला भट्ट, आशा भट्ट, दुर्गा देवी, पार्वती देवी, कुसुम भट्ट, रेनू भट्ट, रेवती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें