फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलम जाने वाला पैदल रास्ता कई स्थानों पर बहा

Sun, 28 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी से मिलम जाने वाला पैदल रास्ता कई स्थानों पर बह गया है। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत आ रही है। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों के लिए राशन की सप्लाई में भी बाधा पहुंची है।
विज्ञापन


आईटीबीपी के लिए सामान का ढुलान करने वाले ठेकेदार कुंदन सिंह पांगती ने रास्ते की स्थिति का जायजा लेने के बाद रविवार को बोगड्यार से फोन पर बताया कि मिलम जाने वाला रास्ता स्यूनी, घोड़ालोटान, नहरदेवी, मापांग और रिलकोट में टूट गया है। बोगड्यार में पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। मिलम तक इस समय आवागमन की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते की जल्दी मरम्मत नहीं हुई तो लोगों के सामने भारी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें