फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू के लिए अगले हफ्ते का इंतजार

Tue, 16 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। 
विज्ञापन
सीपीयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) का गठन सोमवार को नहीं हो पाया। पुलिस ने अपने स्तर से सीपीयू गठन की तैयारी तो पूरी कर ली है लेकिन अब अगले हफ्ते इसे अस्तित्व में लाया जाएगा। पुलिस के अधिकारी चाहते हैं कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाए। पुलिस ने पिछले एक महीने से सीपीयू गठन की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सीपीयू की छह टीमों का गठन किया जाएगा। हर टीम में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल रहेगा। तीन टीम हर समय नगर क्षेत्र गश्त करेगी। एसपी अजय जोशी ने बताया कि आने वाले सप्ताह में सीपीयू अपना काम शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि सीपीयू के लिए आवश्यक सामग्री जुटा ली गई है। हर टीम के पास एक एक मोटरसाइकिल रहेगी।

उनको कैमरा दिया जाएगा। सीपीयू का मुख्य काम यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना होगा। नगर में हाल के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने, पार्किंग का इंतजाम न होने के कारण जाम की समस्या बढ़ने लगी है। सीपीयू गठन के पीछे यातायात व्यवस्था में सुधार लाना ही प्रमुख रहा है।
विज्ञापन


सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि सीपीयू गठन की सारी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीपीयू गठन के बाद नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अब वह यातायात नियमों का पालन करने के लिए ज्यादा सजग रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें