देवसिंह मैदान में फुटबाल खेलने के लिए तैयार खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में वीआरएस कैली इलेवन ने मुकाबला जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही।
देवसिंह मैदान में आयोजित स्व. देवसिंह, चंचल बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता का मुकाबला वीआरएस कैली और यंग क्लब चैंसर के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए वीआरएस कैली ने 2-1 से यंग क्लब चैंसर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.संतोष सिंह नबियाल रहे। मो. अकरम खान, सौरभ कुमार, जगदीश कसनियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक सिद्धिराज सिंह बिष्ट और संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक सचिव मनोज पुनेठा, गजेंद्र महर, उद्घोषक गोविंद बल्लभ उपाध्याय, फिजियो सुनील भट्ट, कैलाश, फोर्थ आफिशियल अरविंद्र सक्सेना, संरक्षक महेंद्र सिंह माहरा आदि मौजूद रहे। संवाद