फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वीआरएस कैली और ओएफसी ओड़माथा 1-1 की बराबरी पर रहे

Wed, 13 Aug 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्व. देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को लीग मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


देव सिंह मैदान में खेले गए दिन के पहले मैच में वीआरएस कैली और ओएएफसी ओड़माथा की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के अंतिम पांचवें मिनट में वीआरएस कैली की टीम को पेनाल्टी का अवसर मिला जिसे उसने गोल में तब्दील कर 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में ओएफसी ओड़माथा की टीम आक्रामक नजर आई। ओड़माथा ने अंतिम छह मिनट में शानदार गोल कर मैच में वापसी की और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। बृहस्पतिवार को एएफसी कुमौड़ व लिंठ्युड़ा की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्वाइंट टेबल में दो शीर्ष टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें