ओगला में चल रही 14वीं शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ओगला में चल रही 14वीं शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता झूलाघाट की टीम ने जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में झूलाघाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धारचूला को 25-16, 24-26, 23-25, 25-21 और 15-8 से मात दी।
फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोरा ने किया। इस दौरान विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता को 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान धारचूला टीम के बलदेव धामी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट स्ट्राइकर झूलाघाट के सूरज, धारचूला के नीरज जिमिवाल को बेस्ट डिफेंडर और धारचूला के कपिल को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक किशोर शाह, विक्रम बिष्ट , स्कोरर सूरज जिमिवाल, अमित अवस्थी, ललित और आशीष अवस्थी रहे।
आंखों देखा हाल गोविंद भंडारी, अजय अवस्थी और भूपेंद्र जिमिवाल ने सुनाया। आयोजक रंजीत जिमिवाल और कैलाश अवस्थी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर थाना कोतवाली डीडीहाट प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान हड़खोला गुड्डू धामी, ग्राम प्रधान ओगला रूपा देवी, बीबीएस कन्याल, दीपक कन्याल, लोकेश भड़, नरेंद्र देउपा, मनोज शाह, ओगला पुलिस चौकी प्रभारी मीनाक्षी देव आदि मौजूद रहे।