फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चयन ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी में आयोजित ट्रायल में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी नैनीसैनी में कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-23 पुरुष वर्ग के लिए चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को चयनकर्ता कैलाश चंद, दिनेश चंद्र जोशी की देखरेख में ट्रायल कराए। इस दौरान प्रदीप देवली ( कप्तान), विशाल जोशी, रोहित सिंह मेहता, प्रशांत भट्ट, अपूर्व खड़ायत, गौरव जोशी, विवेक भट्ट (विकेटकीपर), देवेंद्र धारियाल, वेदांश पंत, शाहिल रावत, विनय कापड़ी, लक्ष्य देउपा, नागेंद्र सामंत, परीक्षित गड़कोटी, कुबेर पाटनी, विक्रम सिंह, तनुज खड़ायत,आयुष पांडेय, हर्षित कुंवर, जयदीप पोखरिया और स्टैंड बाॅय विशाल सामंत, नितेश कुमार का चयन किया गया
विज्ञापन

प्रपत्रों की स्क्रीनिंग मनोज कुमार ने की। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की टीम ट्रायल के लिए चार अक्तूबर को ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना होगी। ट्रायल पांच से सात अक्तूबर को एमिनिटी स्कूल में होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कोऑर्डिनेटर जीवन सिंह मेहता , राजेश पांडेय, रमेश सिंह कसन्याल ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें