फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता पर धारचूला का कब्जा

Mon, 16 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता पर धारचूला का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के बालकों का 10 दिवसीय विशेष  खेल प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता पर धारचूला की टीम ने कब्जा जमाया। 
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मुनस्यारी को पराजित कर धारचूला की टीम विजयी रही।

निर्णायक फकीर सार्की, दिनेश चंद्र पाटनी, भावना जोशी, महेंद्र सिंह सिर्खाल, कैलाश सिंह लस्पाल थे। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड के 37 बालकों को विभिन्न खेलों के गुर सिखाए गए।

प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के बालकों को ट्राइबल सब प्लान के तहत खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरेंद्र खुन्नू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि के साथ ही सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कॉलेज के उप प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें