फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 13 स्कूलों में छह माह से व्यावसायिक शिक्षा ठप

Fri, 18 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में पिछले छह माह से व्यावसायिक शिक्षा का संचालन ठप पड़ा है। इससे इन विद्यालयों में अध्ययनरत 1766 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में कौशल आधारित शिक्षा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया था। इसके तहत आईटी, आईटीईएस, रिटेल और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे थे। शिक्षा विभाग और निजी संस्था विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया। इसके बाद से विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा बंद है। छह माह बीतने के बावजूद नए शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इस स्थिति से व्यावसायिक शिक्षा पढ़ाने वाले शिक्षक भी प्रभावित हुए हैं।
-
33 नए विद्यालयों में शुरू करने की तैयारी
एक ओर जिले के 13 विद्यालयों में पिछले छह माह से व्यावसायिक शिक्षा ठप पड़ी है। वहीं विभाग के मुताबिक, नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में शिक्षा विभाग को शासन से 33 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने के निर्देश मिले हैं। विभाग नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की तैयारियों में जुटा है। जल्द ही जिले के 33 नए विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का इन पाठ्यक्रमों में नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी और शिक्षा विभाग के बीच जल्द अनुबंध होने वाला है। अगले माह से व्यावसायिक शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यालयों में कौशल आधारित शिक्षा कार्यक्रम को फिर से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

- मान सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें