फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के पूर्व छात्रों ने साझा किए विचार

Thu, 12 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में दीपोत्सव के अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, सेना, निजी व्यवसाय और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे विद्यार्थियों ने बीते हुए दिनों को याद किया और अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


विद्यालय के संस्थापक धर्म सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए पूर्व छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्र विनोद चंद की विद्यालयी जीवन पर प्रस्तुत कविता ‘लौटा दो मुझे वह बचपन के दिन, वह छुटपन के दिन’ को सराहना मिली।

पूर्व छात्र भरत जुकरिया, किशोर जोशी, कृष्ण नगरकोटी, आशुतोष जाधव, नीरज कापड़ी, अनुज जोशी, जय प्रकाश पांडेय, दीपक शर्मा, हरीश पांडेय, कमल पांडेय, संजय कुमार उप्रेती, तनुज बाफिला, पंकज जोशी, जितेंद्र सिंह, हिमांक जोशी, विमल जोशी, डॉ. ललित मोहन पंत, प्रकाश चंद्र जोशी, दीप चंद्र जोशी, आशुतोष ओझा, पवन भट्ट, नीरज महर, भूपेष पंत, गौरव बिष्ट, कुलदीप शर्मा, भपेंद्र धामी, बृजेश कुमार, कमल भट्ट, विकास पंत, राजेश सिंह बिष्ट, संदीप मल्ल, मनीष बिष्ट, हिमांशु सिंह खाती, सुरेश चंद्र पूर्व आचार्य संजय पाठक, घनश्याम चंद्र जोशी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी ने पूर्व छात्रों की सफलताओं पर शुभकामना दी। इस दौरान आचार्य खुशाल सिंह नेगी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रेम सिंह धामी, पान सिंह खोलिया, प्रदीप कुमार अवस्थी, रवींद्र थापा, प्रेम बल्लभ जोशी, मनीष देवलाल, भाष्कर शर्मा, कुमुदकांत जोशी, सतीश चंद्र भट्ट, दीपक चंद्र जोशी, प्रदीप पाठक, संजय तिवारी, हीरा सिंह खड़ायत मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें