फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिनियाखोला के आपदा प्रभावितों के लिए देखी जगह

Fri, 16 Aug 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के सिनियाखोला में प्रभावितों के लिए जगह देखते भूवैज्ञानिक। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने धारचूला देहात के सिनियाखोला के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए स्थल का निरीक्षण किया। यहां दस परिवारों का पुनर्वास किया जाना है।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से सिनियाखोला में केशव राम, गौरी देवी, इंद्रा देवी, पुना देवी, बबीता देवी, काली देवी, मंजू देवी, धनुली देवी, देव राम, पुष्कर राम के परिवार प्रभावित हैं, इनको अन्यत्र बसाया जाना है। विभाग के उप निदेशक, भू वैज्ञानिक लेखराज ने राजस्व विभाग की टीम के साथ तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दो-तीन स्थल देखे गए हैं। शीघ्र रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी जाएगी। टीम में राजस्व उप निरीक्षक जीवन चंद्र पुनेठा, सरपंच विक्रम राम, प्रभावित परिवारों के पुष्कर राम, नंद राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें