फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत /लोहाघाट। जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। चंपावत, लोहाघाट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों, तकनीकी संस्थानों, कार्यशालाओं और दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान औजारों, मशीनों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा की गई। कई स्थानों पर हवन, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी परिसर में निकली शोभायात्रा
चंपावत के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में राजकीय वाहन चालक संघ और विद्युत यांत्रिक विभाग की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई। आनंद बल्लभ मुरारी की अगुवाई में पंडित पंकज पांडे ने विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया और कर्मचारियों ने डिप्टेश्वर तक शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
यहां अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, सहायक अभियंता पंकज राय, मनोज कुमार, अरुण कुमार कठेलिया, महेश राम आदि थे। लोहाघाट के छमनियां चौड़ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में प्राचार्य धर्मेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। रोडवेज परिवहन निगम डिपो कार्यशाला में पंडित केशव दत्त चौबे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। पूजा में फोरमैन रामस्वरूप राणा और कैलाश मुरारी शामिल रहे। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रेमनगर स्थित हाइडिल सब स्टेशन, पीडब्ल्यूडी, आईटीआई, भागीरथी पॉलीटेक्निक संस्थान और आईटीआई खेतीखान में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। छात्र-छात्राओं ने मशीनों और उपकरणों की पूजा-अर्चना की। वहीं व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और वाहनों में पूजा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

-
पुलिस लाइन में विधि-विधान से की पूजन-अर्चना
चंपावत। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन चंपावत में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चना किया गया। एसपी रेखा यादव ने जिले में सुख, समृद्धि, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले शस्त्रों, औजारों, वाहनों और विभिन्न मशीनरी उपकरणों का भी परंपरागत रीति-रिवाज के साथ पूजन किया गया। वहीं, जिले के सभी थाना-चौकियों और अग्निशमन केंद्रों में भी कार्यालय प्रभारियों और पुलिस कार्मिकों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें