पिथौरागढ़/धारचूला/डीडीहाट। सीमांत जिले में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को आकर्षक ढंग से सजाकर मशीन की पूजा की। पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि यांत्रिक खंड में हवन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। वहां एसई ललित मोहन जोशी, एसई योगेश दुबे, अयउद्दीन अंसारी, गिरीश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, गणेश रावत, हिमांशु भट्ट, भरत मेहता आदि थे। उधर अस्कोट में लोनिवि, आईटीआई में विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अचर्ना कर मिठाई बांटी गई।
इधर धारचूला में एनएचपीसी के परियोजना प्रमुख राजीव जैन ने पावर हाउस एलागाड़ में हवन के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। निगालपानी आवासीय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भोटिया पड़ाव में दीवान सिंह गर्ब्याल ने मजदूरों के साथ विश्वकर्मा की पूजा की। वहां महीराज गर्ब्याल, सभासद बीरेंद्र गर्ब्याल, दिनेश गर्ब्याल, देवेंद्र बोनाल, कृष्ण नपलच्याल, भूपेंद्र बिष्ट, अमितोज दयाल, वैभव दयाल आदि थे।
ग्रिफ में कर्नल आलोक सिंह, सहायक अभियंता अशोक कुमार और कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने पूजा-अर्चना की। डीडीहाट रामलीला मैदान में श्रमिक कल्याण समिति की ओर से विश्वकर्मा मूर्ति पूजन का आयोजन किया गया। मजदूर संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।
चंपावत और लोहाघाट में भी हुए कार्यक्रम
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। गौरलचौड़ मैदान और लोहाघाट के रामलीला मैदान में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना शुरू हुई। समिति के अध्यक्ष राम सागार साहनी, भोला पासवान, राम किशोर, ओमप्रकाश, प्रभु महतो, राम अयोध्या साह, राजकिशोर साहनी, प्रभु, मंगल चौरसिया आदि ने पूजा की।
लोहाघाट फायर स्टेशन में एफएसओ चंदन के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने फायर और आपदा उपकरणों की साफ सफाई करने के बाद उनकी पूजा-अर्चना की। रोडवेज कार्यशाला में पंडित केशव दत्त चौबे के पौरोहित्य में फोरमैन प्रकाश चंद्र बोठियाल, गोविंद सिंह देव, कैलाश मुरारी ने पूजा-अर्चना की। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्राचार्य गोविंद बल्लभ के नेतृत्व में पूजन हुआ। ऊर्जा निगम उपखंड, बीआईटीएम, खेतीखान आईटीआई आदि स्थानों में भी पूजा-अर्चना हुई।
वहीं टनकपुर में परिवहन निगम के टनकपुर क्षेत्रीय कार्यशाला, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्णानंद जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मशीनों और औजारों की पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया। रोडवेज कार्यशाला और आईटीआई समेत कई संस्थानों में हवन हुआ। रोडवेज कार्यशाला में आरए पवन मेहरा, एआरएम नरेंद्र गौतम की अगुवाई में कर्मचारियों ने हवन यज्ञ कर मशीनों और औजारों की पूजा की। व्यापारियों ने अपने निजी प्रतिष्ठानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा। संवाद फोटो 17 सीपीटी 13पी व एलएचजी 01पी।
एनएचपीसी में मशीनों और औजारों की हुई पूजा, भंडारा किया
बनबसा (चंपावत)। मशीन और औजारों की पूजा-अर्चना कर एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजिल व्यास ने किया। बाद में पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें एनएचपीसी के लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीणों और नेपाल से आए लोगाें ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद