पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ(पीटीए) और विद्यालय प्रबंधन समिति(एसएमसी) का गठन हुआ। अंग्रेजी प्रवक्ता प्रशंसा सिंह को सचिव और विरेंद्र कुमार को पीटीए का अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को उपमंत्री और सुरेश कोहली को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। शोभा चंद, रोहित दिलावर, नजमी बी, भावना तिवारी, निकांक्षा सदस्य चुने गए। वहीं गीता कोहली एसएमसी की अध्यक्ष जबकि अनुष्का मंत्री चुनी गई। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने सभी अभिभावकों से विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की।