फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सैन्य अधिकारी बने युवाओं को किया सम्मानित

Fri, 19 Jun 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महापौर कल्पना देवलाल ने नगर निगम सभागार में सैन्य अधिकारी बने युवाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया। यहां सैन्य अधिकारी बने नगर के लिंठयूड़ा निवासी आकाश लुंठी, सचिन सिंह धामी, जाजरदेवल निवासी कुनाल जोशी, पंडा के रोहित सामंत, भूपेंद्र सिंह सौन, वड्डा के दीपक बिष्ट, धनौड़ा के दिव्यांशु सिंह को सम्मानित किया गया। सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपने अनुभव भी साझा किए। महापौर देवलाल ने कहा कि सीमांत जिला हमेशा से सैनिकों की भूमि के रूप में जाना जाता है। यहां जगदीश लुंठी, भूपेंद्र सिंह धामी, नवीन जोशी, पीआईबी के हेड संजीव सुंदरियाल, राकेश देवलाल, केदार सेठी, पार्षद दिनेश कापड़ी, पुष्पा उप्रेती, प्रवीन उपरारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें