फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विण के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल, मई में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीएम सुशील कुमार ने राहत राशि न बंटने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही नुकसान का फिर के आकलन करने को कहा है।
विज्ञापन


विण ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने के मामले में पक्षपात किया गया है। पड़ोस की ग्राम पंचायत को राहत राशि दे दी गई लेकिन अनेक ग्राम पंचायतों को छोड़ दिया गया।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि विण ब्लॉक में 91 ग्राम पंचायत हैं लेकिन मात्र नौ ग्राम पंचायतों में ही राहत राशि बंटी है। कुछ गांवों के खेत आपस में मिले हैं लेकिन एक गांव के किसानों को राहत राशि मिल गई लेकिन दूसरे गांव को छोड़ दिया गया। राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए।
विज्ञापन


लोगों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, सभी किसानों को राहत राशि देने की मांग की। डीएम ने कहा कि राहत राशि न मिलने के मामले की जांच होगी।

सभी किसानों को राहत राशि का पैसा दिया जाएगा। लोगों ने कहा है कि गलत ढंग से क्षति का आकलन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान रेनू देवी, पुष्पा भट्ट, मीना देवी, कैलाश जोशी, गणेश सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें