फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुल नहीं तो वोट नहीं...लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी जनता; लोनिवि के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Mar 2024 07:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में अपनी-अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे है। पिथौरागढ़ के रामगंगा नदी में चंडिका घाट मंदिर के पास स्वीकृत पुल के लिए निविदा लगाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी जनता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के रामगंगा नदी में चंडिका घाट मंदिर के पास स्वीकृत पुल के लिए निविदा लगाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र टेंडर नहीं लगाए जाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

गंगोलीहाट भैरंग पट्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती ने कहा है कि रामगंगा में 80 मीटर पुल 2006 में स्वीकृत हुआ था। कहा है कि वर्तमान में गराली से रामगंगा तक आठ किमी सड़क कट चुकी है। कहा कि कई बार पुल निर्माण की मांग उठाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र की जनता में काफी रोष है।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें-  दो की मौत और चार घायल: बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे युवक, रास्ते में ट्रॉली से टकराई कार

विज्ञापन

खाती ने कहा है कि अगर रामगंगा में पुल बन जाता है तो इसका लाभ ब्लॉक कनालीछीना और गंगोलीहाट क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। लोग एक ही दिन में मां चंडिका के दर्शन कर पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाट कालिका मां के दर्शन आसानी से कर सकते हैं। अगर सरकार चुनाव से पहले निविदा लगा देती है तो भैरंग पट्टी के लोग चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज खत्री, रघुवर भंडारी, धन सिंह धामी, बलवंत सिंह खाती, फकीर राम ग्वासीकोटी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें