फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन सप्ताह से अंधेरे में रह रहे हैं नामिक के ग्रामीण

Fri, 05 Jul 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। उरेडा की ओर से बनाई गई 50 किलोवाट की नामिक लघु जल विद्युत परियोजना तीन सप्ताह से बंद है। इससे गांव के 124 परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व उरेडा के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। साथ ही फोन के माध्यम से भी वार्ता हुई है। उन्होंने तुरंत मैकेनिक को भेजने का भरोसा दिलाया था। प्रधान ने बताया कि अभी तक मैकेनिक तकनीकी खराबी को दूर करने नहीं पहुंचा है। कहा कि मानसून सीजन में परियोजना बंद होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र तकनीकी खराबी को ठीक कर बिजली चालू करने की मांग की है। संवाद
बुढम क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल

चंपावत। जिले के सुखीढांग के क्षेत्र के दूरस्थ गांव बुढम में तीन दिन पूर्व मथियाबांज से आगे बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट कर सड़क में गिर जाने से समूचे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है, इससे घनघोर बरसात में इलाका अंधेरे में डूब गया है। बुढम के प्रधान मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि लाइट न होने से स्कूली छात्र छात्राओं को पढ़ाई में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण किशोर सिंह,बिशन सिंह, महेश सिंह, शिवराज सिंह आदि ने शीघ्र लाइन दुरस्त कर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें