फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी के ग्रामीणों ने प्रस्तावित शिव धाम का किया विरोध

Sat, 08 Feb 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। गुंजी में प्रस्तावित शिव धाम का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिव धाम के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक सुरेश सिंह गुंज्याल के नेतृत्व में गुंजी के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। गुंज्याल ने कहा कि व्यास घाटी के गुंजी स्थित मनीला में पर्यटन विभाग की ओर से शिव धाम प्रस्तावित है। इसके संबंध में पूर्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, राजस्व एवं पर्यटन सचिव से स्थानीय लोगों के हितों को सुरक्षित रखते हुए शिव धाम निर्माण की मांग की थी।
कहा कि शिव धाम के लिए चयनित मनीला में ग्रामीणों के होटल, होम स्टे बने हैं। कहा कि इसके निर्माण से स्थानीय लोगों के रोजगार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने शिव धाम के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, कलावती, संगीता, आशा, कुसुम, कमला देवी, गजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें