फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने कचहरी में किया प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 10:58 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पेयजल योजना के ध्वस्त करने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते लोहाघाट टूंडा के ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 विकासखंड के ग्राम पंचायत कलीगांव के टूंड़ा तोक में पिछले सप्ताह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर गांव की पेयजल योजना को ठीक करने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता हरीश राय के नेतृत्व में टूड़ा तोक के लोगों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर कहा कि एक सप्ताह पूर्व एक निजी कंपनी ने नालियों में केबल डालने के दौरान गांव को आने वाली पेयजल योजना के मैन पाईप को ध्वस्त कर दिया है। जिससे गांव के 30 से ज्यादा परिवारों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र की एक मात्र पेयजल योजना की लाइन के ध्वस्त होने के कारण ग्रामीण गधेरों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के ठेकेदार से तोड़ी गई पेयजल योजना को ठीक करने की बात कहने पर वह उल्टा उनके साथ लड़ने के लिए आ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में हर्ष देव राय, प्रदीपराय, बंशीधर राय, उमापति राय, धीरज राय, भूपेश राय, भवान राय, भैरव दत्त, खीमानंद, तारा दत्त, अंबा दत्त, मोहन राय, मनोज चंद्र, गिरीश राय, मदन राय, विनोद राय, रवि शंकर, किरन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें