बेड़ीनाग। विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम लछीमा में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश बाफिला को पत्र देकर सस्ता गल्ला विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गल्ला विक्रेता बीपीएल और अंतोदय कार्ड धारकों को यूनिट के आधार पर राशन नहीं दिया जाता है। गामीणों ने बताया कि मई में खाद्य निरीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद खाद्य निरीक्षक ने गल्ला विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण में अनियमितता पाई थी। लेकिन इसके बाद भी विक्रेता ग्रामीणों को कम राशन दे रहा। उन्होंने कहा कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रमेश पाठक, दिनेश पाठक, हिमांशु पाठक, तारा दत्त पाठक, मथुरादत पाठक, केवलानंद, घनश्याम आदि मौजूद रहे।