फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वाइब्रेंट विलेज गुंजी में ग्रामीणों, आईटीबीपी के जवानों ने किया योग

Fri, 22 May 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेना के जवानों और अति​थियों के साथ योग का अभ्यास करते ग्रामीण। स्रोत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में आयुष विभाग की ओर से आयोजित हरित योग कार्यक्रम में ग्रामीणों, अधिकारियों और सेना के जवानों ने योगाभ्यास किया। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। आईटीबीपी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने की। वहां मुख्य अतिथि सेनि. आईजी और ग्राम प्रधान विमला गुंज्याल, अति विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी गोविंद सिंह ह्यांकी, विशिष्ट अतिथि बीएसएफ के सेनि. डीआईजी केएस गुंन्जयाल, नपल्च्यू की ग्राम प्रधान सविता नपालच्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, संजय ओझा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें