पिथौरागढ़ के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल स्वर्ण कारोबारी और अन्य। स्रोत : आयोजक
पिथौरागढ़। भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून की टीम ने नगर के एक निजी होटल में ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बीआईसी के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने कहा कि स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग अनिवार्य है। उन्होंने सभी स्वर्णकारों से बीआईएस हॉलमार्किंग योजना के तहत पंजीकरण कराने और सिर्फ हॉलमार्क आभूषणों की बिक्री करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीआईएस हॉलमार्क उपभोक्ताओं को स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता की गारंटी प्रदान करता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से खरीदारी से पूर्व बीआईएस केयर एप में स्वर्ण आभूषण विवरण की जांच करने को कहा। कार्यक्रम में 40 से अधिक स्वर्ण कारोबारी मौजूद रहे। संवाद