फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल में विद्या मंदिर, सर्वोदय स्कूल और एटीएस की टीम ने जीते मुकाबले

Sun, 04 Oct 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मैदान में अंडर-12 बालक-बालिका वर्ग की अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुनस्यारी फुटबाल एकेडमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन विद्या मंदिर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल और एटीएस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार, विशिष्ट अतिथि जोहार क्लब के सचिव गगन पांगती और प्रसन्ना पंचपाल ने संयुक्त रूप से किया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में बालकों की 16 और बालिकाओं की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में विद्या मंदिर ने शिशु मंदिर को 1-0 से और दूसरे मुकाबले में सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। वहीं, बालक वर्ग के मुकाबलों में विद्या मंदिर ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल को 5-0 से और एटीएस ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की सी टीम को 1-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मनशिखा आर्या, श्वेता आर्या, ललिता कोश्यारी, मनीषा निखुर्पा, अंजलि रावत, गौरव राणा, प्रियांशु, तनुज, लवराज कुमार और बीरु जंगपागी रेफरी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें