फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल प्रतियोगिता में विद्या मंदिर ने दिखाया जबरदस्त खेल

Thu, 15 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लडवाल फाउंडेशन स्टेट के खेल मैदान में सत्रह वर्ष से कम फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर और ऐंजल्स स्कूल के बीच खेला गया। विद्या मंदिर की टीम ने तीन गोल से यह मैच जीता। मनीष, दीपांशु और विपिन ने एक-एक गोल किए। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय और माउंट कार्मल के बीच हुआ। माउंट कार्मल ने भी तीन गोल से जीत दर्ज की। गौरव, दीवांश और आकाश ने माउंट कार्मल के लिए एक-एक गोल किया। मैचों में निर्णायक रितिक तड़ागी, आयुष तड़ागी, रितेश महर और योगेश सामंत लाइनमैन रहे। फुटबाल कोच नितिन तड़ागी और मुन्ना भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें