फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और जिला शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर सैंणराथी का शिक्षक आंदोलन समाप्त

विज्ञापन
सैंणरांथी में अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते विधायक हरीश धामी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज सैंणराथी में प्रवक्ताओं की तैनाती न होने और एलटी स्तर पर भी मात्र 4 शिक्षकों के तैनात होने को लेकर सैंणराथी में आमरण अनशन कर रहे सैंणराथी, किमखेत और बेड़ूमहर ग्राम पंचायत के लोगों का आमरण अनशन रविवार को विधायक हरीश धामी और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एके गुसाईं के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शिक्षा विभाग ने विद्यालय में दो प्रवक्ताओं और एक एलटी शिक्षक की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सैंणराथी पहुंचे विधायक हरीश धामी और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक गुसाईं ने आंदोलनकारियों से बात की। जिला शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों की तैनाती वाला मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया का पत्र आंदोलनकारियों को सौंपा। पत्र में विद्यालय में दो प्रवक्ता और एक एलटी शिक्षक की तैनाती का उल्लेख है। सीईओ ने मुनस्यारी के खंड शिक्षाधिकारी को जीआईसी तेजम से सप्ताह के अंतराल में प्रवक्ताओं को शिक्षण कार्य के लिए सैंणराथी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विधायक धामी ने लोगों से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और विभाग शिक्षकों की तैनाती नहीं करेगा तो वह स्वयं उन लोगों के साथ आंदोलन में शरीक होंगे। आश्वासन पर आंदोलनकारी मान गए। विधायक धामी और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एके गुसाईं ने आमरण अनशन में बैठे 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह, हीरा सिंह, दुर्गा सिंह, धन सिंह, कुंवर राम, प्रह्लाद राम, धरम सिंह, पूरन सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। विधायक धामी 89 वर्षीय आंदोलनकारी महेंद्र सिंह को उनके घर तक छोड़ने गए। संघर्ष समिति ने विधायक के प्रयासों के लिए आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के साथ ही तीनों ग्राम पंचायतों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें