पिथौरागढ़। पुलिस ने जिले भर में अभियान चालाकर 208 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान किराएदार का सत्यापन नहीं करने पर एक भवन स्वामी का चालान भी किया गया। बुधवार को पिथौरागढ़, धारचूला, थल, नाचनी, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, अस्कोट सहित जिले भर में पुलिस ने मजदूरों, रेड़ी- ठेले, किराएदार और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। एक भवन स्वामी का किराएदारों का सत्यापन नहीं करने पर 83 पुलिस अधिनियम में 10 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी भवन स्वामियों से अपने किराएदारों का और ठेकेदारों, व्यापारियों से मजदूरों, कर्मियों का सत्यापन कराने को कहा है। संवाद