पिरूल में फिसलकर खाई में गिरी कार। संवाद
पिथौरागढ़। सड़क किनारे जमा पिरूल खतरा बनने लगा है। बेड़ीनाग तहसील के राईगढ़स्यारी नामक स्थान पर पिरूल में फिसलने से एक कार खाई में गिर गई। कार में सवार थल निवासी नीरज ततराड़ी, निर्मला देवी, निशा, नैना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व उप निरीक्षक मनीषा बिष्ट पवार ने बताया कि वाहन सड़क पर गिरे पिरूल में फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।संवाद