भागवत कथा सुनाते कथा वाचक किशोर जोशी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । संत नारायण स्वामी की स्थली नारायण नगर में स्थित मलयनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा में दुर्गा के स्वरूपों के बारे में बताया गया। कथा वाचक शास्त्री किशोर जोशी ने कहा कि भागवत कथा को सुनने से मानव के अंदर अध्यात्म का संचार होने लगता है। भागवत कथा आयोजक मलयनाथ मंदिर कमेटी ने बताया कि भागवत कथा के बाद रोज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। देर रात तक विभिन्न मंडली भजन कीर्तन कर रही हैं। संवाद