फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैराज से वाहनों का संचालन रोका

Fri, 07 Aug 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर सुबह नौ बजे 121034 क्यूसेक पहुंच गया। जिससे सुरक्षा के तहत बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन दोबारा शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के बाद शुक्रवार को शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। मध्यरात्रि 12 बजे नदी का जलस्तर 97151 क्यूसेक था। लेकिन तीन बजे रात्रि नदी का जलस्तर 104051, सुबह पांच बजे 105259, छह बजे 109410, सात बजे 118243, आठ बजे 111603, नौ बजे 121034 पहुंच गया। सुबह दस बजे नदी का जलस्तर कम हो 116624, ग्यारह बजे 115512, बारह बजे 112308, एक बजे 109080 क्यूसेक रह गया। यूपी सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की चार पहिया वाहनों के लिए सुबह छह बजे खुलने वाला गेट बंद रहा। बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें