फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी जिले में वाहन खाई में गिरा, नेपाल पुलिस के चार जवानों की मौत

विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिले में पाटन के समीप खाई में गिरा दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में नेपाल प्रहरियों (पुलिस) को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में नेपाल प्रहरी के चार जवानों की मौत हो गई। वाहन चालक और आठ जवान घायल हो गए। घायलों में छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बैतड़ी जिले के सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे जवान सदर मुकाम गोठलापानी में मतपेटी जमा करने के बाद सोमवार सुबह पाटन की ओर जा रहे थे। उनका वाहन पाटन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में नेपाल प्रहरी अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर, दीर्घ बिष्ट की मौत हो गई जबकि गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी एवं सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलिकॉप्टर से नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीडीओ पंथी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें