अस्कोट-नारायण नगर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट-नारायण नगर सड़क पर एक पिकअप ब्रेक फेल होने से रोड से नीचे गिर गई। पिकअप (यूके 05 सीए 1545) पांखू से खाली बैरल लेकर तल्लाबगड़ जा रही थी। रास्ते में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खोलिया गांव स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे स्कूल भवन को आंशिक क्षति पहुंची है। चालक अर्जुन कुमार निवासी जुम्मा ने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। संवाद