फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटकों की आमद से गुलजार हुई हिमनगरी मुनस्यारी

Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। ग्रीष्मकालीन सीजन में हिमनगरी मुनस्यारी पर्यटकों की आमद से गुलजार रहने वाली है। अभी भी क्षेत्र में काफी पर्यटक यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों ने केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में 90 प्रतिशत तक बुकिंग करा ली है। टीआरसी मैनेजर केदार दानू ने बताया कि पर्यटक यहां के मौसम के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने बताया कि स्थानीय होटल, होम स्टे में 15 मई से 20 जून तक 40 प्रतिशत बुकिंग आई हैं। इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति बेहतर होने पर पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। वर्तमान में खलिया टॉप में प्रतिदिन 100 से 150 पर्यटक पहुंच रहे हैं। 15-20 पर्यटक वहां रात्रि विश्राम कर रहे हैं। चौकोड़ी भी पर्यटकों से गुलजार है। टीआरसी प्रबंधक दीप पंत ने बताया कि क्षेत्र में मौसम काफी सुहावना बना हुआ। सुबह के समय बर्फ से आच्छादित हिमालय की चोटियों का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। सैलानी भी यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से काफी खुश हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी में पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल
क्षेत्र में पर्यटकों के लिए कई दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटक हिमालय को निहारने के साथ ही थामरी कुंड, मेसर कुंड, ईको पार्क, नंदा देवी मंदिर, दरकोट दुर्गा देवी मंदिर, सरस बाजार, ट्राइबल हेरिटेज म्यूजियम, बिर्थी फाॅल, हरकोट फॉल, मदकोट स्थित गर्म पानी स्रोत का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें