दिल्ली में भाजपा सांसद अजय टम्टा से मिलते स्वामी वीरेंद्रानंद।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत की समस्याएं सुलझाने के लिए स्वामी वीरेंद्रानंद ने भाजपा सांसद अजय टम्टा से मुलाकात की। उन्होंने सांसद टम्टा के दिल्ली स्थित कार्यालय में समस्याओं के संबंध को लेकर पत्र दिया। स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि सीमांत की सड़कों, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावरों (संचार) की उपलब्धता, डाकघर आदि समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की। सांसद टम्टा ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की बात कही।