फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर वीरांगनाओं, पूर्व सैनिक और कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते डीडीहाट विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों एनवाईके और पुलिस कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विजय दिवस पर घंटाकरण शहीद स्मारक स्थल तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ एवं एंचोली की बालिकाओं ने बैंड मार्च निकाला। इसके बाद शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, पुलिस कोरोना वॉरियर्स, एनवाईके के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। गंगोत्री बालिका और एंचोली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। शिक्षा विभाग और नेहरू युवा केंद्र की ओर से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1971 का युद्ध वीर सपूतों के वीर जवानों के साहस व पराक्रम का परिचय है। जिन्होंने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) को आजाद किया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह गौरवशाली जनपद है। देश की सीमा की रक्षा में पिथौरागढ़ देश में अग्रणी जिला है । 1971 की लड़ाई गौरवशाली लड़ाई रही है उसे सभी याद करते हैं। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि जो बलिदान इन वीर सपूतों ने देश के लिए दिया है, उसे हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एडीएम आरडी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल वीबी भट्ट, सीओ आरएस रौतेला, ईओ नगर पालिका मनोज दास, समन्वयक नेहरू युवा केंद्र ध्रुव डोगरा, कर्नल एसपी गुलेरिया, वीरांगना शकुंतला देवी, जयंती देवी, लछमा देवी, कै.गोपाल सिंह, चंचल सिंह, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार हीरा चंद समेत सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
धरती के नाम एक पौधा लगाया
पिथौरागढ़। विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पिथौरागढ़ में हुए कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर एक पौधा धरती के नाम लगाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत जानकारी दी गई।

विजय दिवस पर पिथौरागढ़ शहीद स्मारक स्थल में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें