फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर निखरी पीली छटा

Tue, 31 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल
विज्ञापन
आज वसंत पंचमी है। थल घाटी में सरसों के फूलों से लदे खेतों में काम कर लौट रही महिलाएं - फोटो : महेंद्र जंगपांगी
विज्ञापन
इस बार वसंत पंचमी से ठीक पहले अच्छी बारिश होने और चोटियों पर हिमपात के कारण प्रकृति का सौंदर्य निखर गया है। घाटी वाले इलाकों में खेतों में सरसों के पीले फूल आकर्षण का केंद्र बने हैं। वसंत पंचमी के दिन से प्रकृति में निखार आने लगता है। पिछले साल शीतकाल में कम बारिश होने के कारण वसंत पंचमी को सरसों कम मात्रा में खिलती थी। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


थल घाटी में महिलाएं खेतों की निराई कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि इस बार खेतों में सरसों खूब खिल गई है। मौसम अनुकूल होने से सरसों का उत्पादन भी बढ़ेगा। इस बार सरसों पर्याप्त मात्रा में खिल गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शीतकाल में अच्छी बारिश होने से जमीन में नमी बनी है। नमी का असर मुख्य फसलों, तिलहनों और दलहनों को भी मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि सरसों के पौधों की जड़ों में स्थित सूखी पत्तियों को हटा लिया जाए और निराई कर ली जाए। इससे और अच्छा उत्पादन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें