पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से केएनयू राजकीय इंटर काॅलेज के खेल मैदान में अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 5000 मीटर दौड़ में वरुण शाही प्रथम, अरमान प्रसाद द्वितीय और दीपांशु कोहली तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में प्रिंस सौन प्रथम, अनुराग द्वितीय तथा दीपक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में करन कुमार प्रथम, सागर शर्मा द्वितीय, धीरज नेगी तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में कमल सिंह खैनाल प्रथम, मयंक कॉलोनी द्वितीय, मनमोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में नंदन सिंह प्रथम, सुमित चंद द्वितीय, करन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में मयूर कुमार प्रथम, सुमित चंद द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय रहे। अंडर-19 बालक वालीबॉल प्रतियोगिता में गणकोट प्रथम स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत गणकोट ने सडगल को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कबड्डी की प्रतियोगिता गणकोट न्याय पंचायत ने जीती। जिला खेल समन्वयक विक्रम डिगारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने सभी विजयी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर सुशीला कापड़ी, दिनेश कुमार,नितिन उप्रेती धर्मेंद्र टोलिया देवेंद्र बिष्ट, भरत बिष्ट संजय उप्रेती दिनेश पाटनी जीवन खोलिया चंद्रशेखर पुनेड़ा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।