पिथौरागढ़। वनराजि जनजाति के बच्चे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून रवाना हुए। इनमें किमखोला और गैनागांव के बच्चे शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया के निर्देशन पर पीवीटीजी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सात बालिकाओं को देहरादून भेजा गया है। बच्चों के साथ राइंका जौलजीबी के प्रधानाचार्य एमआर लोहिया, जिला समन्वयक एआर दताल, ब्लाॅक समन्वयक शंकर दत्त भट्ट, शिक्षिका अंकिता और ममता शामिल हैं। बच्चों के साथ देहरादून जाते समय लोहाघाट में डॉ. हिमांशु सिंह और डॉ. संजय दताल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिला समन्चयक एआर दताल ने बताया कि छात्र मुकेश सिंह, किरन, चंद्रा, बबीता, नंदा, दीपिका और रेखा स्वस्थ मिले। संवाद