फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: 12 सड़कों पर आवाजाही ठप, 25 से अधिक गांवों का कटा संपर्क; लोगों के लिए बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Wed, 25 Sep 2024 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिले में बंद सड़कें लोगों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। सड़कों को जल्द खोलने के दावे बेअसर हैं। इसकी मार ग्रामीण झेल रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर आवाजाही ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले में बंद सड़कें लोगों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। सड़कों को जल्द खोलने के दावे बेअसर हैं। इसकी मार ग्रामीण झेल रहे हैं। 25 गांवों का संपर्क कटा है और ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सीमांत जनपद में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से थल-सातसिलिंग, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, मदकोट-बोना, नाचनी-बांसबगड़, बमनगांव, कोटा-कांडाधूरा, खडिक-मलौन, डीडीहाट-आदिचौरा, सल्ला-रौतगड़ा, ड्योड़ा-बारमौ सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। सड़कें बंद होने से 25 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है इससे 18 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गांवों में फल, सब्जी सहित अन्य सामग्री की आपूर्ति नहीं हो रही।

लोग किसी तरह पैदल सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं और पीठ पर सामान ढोकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवतियों को भी इलाज और जांच के लिए पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। आपदा काल में बंद सड़कों को जल्द खोलने के दावे हो रहे हैं लेकिन लंबे समय बाद भी इन सड़कों पर आवाजाही शुरू नहीं कराई जा सकी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन, यात्रियों ने नाभीढांग में किया पौधरोपण

बनकोट-बटगेरी सड़क को जल्द खोलने की मांग
बनकोट-बटगरी सड़क पर लंबे समय से आवाजाही ठप रहने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोनिवि से सड़क खोलने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द सड़क न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बारिश ने उफान पर आई नदियां
पिथौरागढ़ जनपद में बीते मंगलवार को हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं, इससे किनारे बसे लोगों में दहशत है। काली नदी का जलस्तर 888.50 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से सिर्फ डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। वहीं गोरी का जलस्तर 603.90, सरयू का जलस्तर 447.40 मीटर पहुंच गया है।

जिले में बारिश का आंकड़ा ( मिमी में)

पिथौरागढ़             2.20

गंगोलीहाट             2.50

बेड़ीनाग             26.20

डीडीहाट             43.20

मुनस्यारी             8.20

धारचूला             8.00

बंगापानी             4.00

कनालीछीना             25.20

तेजम             10.00

देवलथल             6.00

थल                         29.00

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें