फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ट्रैकरों के साथ अभद्रता का आरोप

Fri, 14 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
ट्रैकरों से अभद्रता के खिलाफ मुनस्यारी के एसडीएम को ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैकर थियो फिलिप्स के नेतृत्व में मिलम ग्लेशियर जा रहे अमेरिकी ट्रैकरों के साथ रिलकोट चौकी में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने अभद्रता कर दी। इस घटना से ट्रैकरों के साथ-साथ स्थानीय होटल व्यवसायियों और गाइडों में भारी आक्रोश है। इन लोगों ने एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन देकर इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों से बात करने की मांग की है। कहा कि इस तरह की घटनाओं का असर क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


थियो फिलिप्स ने एसडीएम को बताया कि रिलकोट चौकी में तैनात जवानों ने ट्रैकिंग दल के साथ बदसलूकी की। ट्रैकरों को धमकाया गया। यह सारी बातें इन लोगों ने लिखित में एसडीएम को दी हैं। एसडीएम ने कहा कि इस मामले में आईटीबीपी के कमांडेंट से बात की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में वीरू बुग्याल, सुरेंद्र पंवार, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र गनघरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें